छत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

एक और हाथी की मौत, फसल बचाने लगाए करंट के चपेट में आके दर्दनाक मौत

जशपुर वन मंडल से आज फिर एक हाथी की मौत की खबर आई है. बगीचा वन परिक्षेत्र के कुरडेग में बीती रात करंट प्रवाहित तार की चपेट में आ जाने से एक नर हाथी की मौत हो गई है. हाथी के मुंह से खून निकलने से कई तरह की बातें कही जा रही है.

बगीचा वन परिक्षेत्र अधिकारी अशोक सिंह ने बताया कि खेत में विचरण कर रहा हाथी करेंट की चपेट में आ गया, जिसके चलते उसकी मौत हो गई है. खेत मालिक ने जंगली पशुओं से फसल को बचाने के लिए तार बिछाया था. जशपुर वन मंडल में महीने भर में हाथी की मौत की यह तीसरी घटना है.

बता दें कि वनाच्छादित क्षेत्रों में इन दिनों हाथियों का डेरा लगा हुआ है. 20 – 25 हाथियों का दल बगीचा क्षेत्र के पाठ इलाके में विचरण करते देखा गया था. अनुमान है कि मृत हाथी उसी दल का है. घटना की सूचना मिलने के बाद वन अमला मौके पर पहुंच गया है. विभाग के बड़े अधिकारी भी थोड़ी देर में मौके पर पहुंचने वाले हैं.

🆅🅸🅳🅴🅾 बिलासपुर : जिला अस्पताल म होईस दिखावा के मॉकड्रिल, जिला पंचायत सीईओ ह लिहीस जायजा, गिनाईस खामी

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button