छत्तीसगढ़बस्तर संभाग

Video – अबूझमाड़ के हजारों ग्रामीण अपनी मांगो को लेकर औजार हाथ में ले पहुंचे जिला मुख्यालय

नारायणपुर – 23 दिनों बाद फिर अबूझमाड़ के संघर्षरत हजारों ग्रामीण हाथो में पारम्परिक औजार हाथ में ले पहुंचे जिला मुख्यालय,,तीन सूत्रीय मांगों को लेकर विगत 08 महीने से घने जंगलों के बीच चार स्थानों पर सर्व आदिवासी माड़ बचाव मंच के बैनर तले आंदोलन पर है हजारों ग्रामीण,, ग्रामीण अपने साथ पांच ट्रेक्टर में हफ्ते भर का राशन पानी लकड़ी लेकर पहुंचे जिला मुख्यालय,, ग्रामीणों की मांगों में नवीन पुलिस कैंप के विस्तार पर रोक, मूल पेशा कानून लागू करना और वन संरक्षण अधिनियम में किए बदलावों को निरस्त करना शामिल है,,ग्रामीणों ने शासन प्रशासन पर आंदोलन की अनदेखी करने और दमन करने का लगा रहे आरोप, सर्व आदिवासी समाज से बैठक कर मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम सौंपेंगे ज्ञापन
देखे वीडियो

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button