छत्तीसगढ़बिलासपुर संभाग

कोरबा – कनकी मंदिर दर्शन करने जा रहे बाइक सवार दो युवको से लूट

कोरबा जिले के कनकी मंदिर दर्शन करने जा रहे बाइक सवार दो युवकों से लूट का प्रयास करने का मामला सामने आया है। लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने दो युवक पर बेरहमी से की पिटाई कर दी। उसके सिर गंभीर चोट लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामला उरगा थाना क्षेत्र का हैं ।

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना कनकी पेट्रोल पंप के पास हुई है। बताया जा रहा है कि, कनकी मंदिर दर्शन करने जा रहे बाइक सवार दो युवकों को रोककर बदमाशों ने उनके बाइक की चाबी और मोबाइल लूटने का प्रयास किया। इसका विरोध करने पर कटघोरा निवासी अनय कुमार पर बदमाशों ने दो युवकों को बेरहमी से मारपीट कर दी। मारपीट करने वाले बदमाशों को कोतवाली थाना क्षेत्र के सीतामढ़ी के निवासी बताए जा रहे है।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button