छत्तीसगढ़रायपुर संभागसरगुजा संभाग

Chhattisgarh : भाजपा, कांग्रेस और GGP के समर्थकों के बीच जमकर धक्का-मुक्की

सरगुजा। उदयपुर जनपद पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव के दौरान भाजपा, कांग्रेस और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के समर्थकों के बीच जमकर धक्का-मुक्की और गाली-गलौज हुई। जनपद सदस्यों के पहुंचते ही विवाद इतना बढ़ गया कि नौबत मारपीट तक आ गई। हालात बेकाबू होते देख पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा, जिसके बाद सभी सदस्यों को जनपद सभा में पहुंचाया गया। इस बीच, कांग्रेस नेता टीएस सिंहदेव और विधायक राजेश अग्रवाल भी जनपद परिसर पहुंचे। चुनाव प्रक्रिया के चलते जनपद परिसर और आसपास भारी गहमागहमी बनी हुई है। कुछ ही देर में जनपद सदस्य अपने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव करेंगे।
देखे वीडियों

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button