छत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

कार से नोटों का बंडल बरामद, 17 लाख कैश के साथ एक गिरफ्तार

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक वाहन से नोटों का बंडल बरामद किया है। जब्त किए गए पैसे 17 लाख रुपए बताए जा रहे हैं। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, उदयपुर पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान अंबिकापुर की ओर से आ रही कार क्रमांक सीजी 12 बीके 6202 उदयपुर के सामने एनएच 130 मुख्य मार्ग पर वाहन को रोक कर चेक किया गया। वाहन में सवार युवक ने अपना नाम ओंकार सिंह राणा बताया, जो विकासनगर कुसमुण्डा थाना जिला कोरबा का रहने वाला है। उसके वाहन की चेकिंग करने पर 17 लाख रुपए बरामद किया गया। पैसे कहां से आए इसकी जानकारी वह पुलिस को नहीं दे सका। फिलहाल पुलिस ओंकार सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button