छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

23 साल का हुआ छत्तीसगढ़, स्थापना दिवस पर जानिए स्पेशल फैक्ट

छत्तीसगढ़ का 24वां जन्मदिन
1 नवंबर, 2000 को मप्र से अलग हुआ
23 साल में 17 नए जिले बने
भारत का 10वां सबसे बड़ा राज्य है
देश में धान का कटोरा कहा जाता है
23 सालों में तीन मुख्यमंत्रियों ने राज किया

 आज यानी एक नवंबर को छत्तीसगढ़ का जन्मदिन है। 23 सालों की यात्रा कर हमारा प्रदेश आज से 24वें साल में प्रवेश कर रहा है। प्रदेश के स्थापना दिवस पर राज्य शासन ने सभी सरकारी विभागों में अवकाश रखा है। सभी जिला मुख्यालयों और राजधानी रायपुर, नया रायपुर अटल नगर में स्थित सरकारी भवनों पर रोशनी की जाएगी। इस बारे में प्रदेश के सभी प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश भी दिए जा चुके हैं।

 इधर राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर छत्तीसगढ़ वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल हरिचंदन ने कहा कि राज्य स्थापना के बाद छत्तीसगढ़ हर साल विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।

आपको बता दें 1 नवंबर, 2000 को मध्य प्रदेश से अलग करके छत्तीसगढ़ राज्य का गठन किया गया था। छत्तीसगढ़ 1 लाख 35 हजार 190 वर्ग किमी के क्षेत्रफल में फैला है। और ये भारत का 10वां सबसे बड़ा राज्य है। छत्तीसगढ़ में धान की पैदावार अधिक मात्रा में होती है। इसलिए इसको धान का कटोरा कहा जाता है।

छत्तीसगढ़ देश का 26वें राज्य है। ये मध्य प्रदेश का करीब 30 फीसदी हिस्सा है। इसे मध्य प्रदेश के दक्षिण-पूर्व के हिस्से को अलग कर बनाया गया है। 1956 में अब के छत्तीसगढ़ में मात्र छह जिले थे। इसमें सरगुजा, बिलासपुर, रायगढ़, दुर्ग, रायपुर और बस्तर थे।

23 साल के छत्तीसगढ़ में केवल 3 मुख्यमंत्री बने हैं। पहले अजीत प्रमोद जोगी। दूसरे मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह और इनके बाद अब तक भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री हैं।

ख़बर को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
news36 से जुड़िए
जोहार...आपकी क्या सहायता कर सकते है, अपने आस पास की खबरें हमें भेज सकते है