छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

महंत रामसुंदर दास पर जानकारी छिपाने के आरोप, नामांकन रद्द करने की मांग

रायपुर। रायपुर दक्षिण विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी महंत रामसुंदर दास के खिलाफ जिला निर्वाचन अधिकारी से शिकायत हुई है. महंत रामसुंदर दास पर आरोप है कि नामांकन फॉर्म में कई जानकारी छिपाया गया है. शिकायत कर्ता ने नामांकन रद्द करने की मांग की हैं. बता दें कि चुनाव आयोग के मुताबिक रायपुर शहर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 36 प्रत्याशी चुनावी मैदान पर होंगे।

विधानसभा चुनाव-2023 के तहत दूसरे चरण के 70 विधानसभा क्षेत्रों के लिए नामांकन पत्रों की संवीक्षा के बाद कुल 1066 उम्मीदवारों का नामांकन सही पाया गया है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार विधानसभा क्षेत्र भटगांव और सीतापुर में सबसे अधिक 12 नामांकन पत्र अमान्य पाया गया।

news36 को यह शिकायत पत्र व्हाट्सअप के जरिए मिली हैं. शिकायत करने की आधिकारिक पुष्टि हमारी संस्था द्वारा नहीं की जा रही हैं।  

जिला निर्वाचन अधिकारी से की गई शिकायत पत्र

IMG 20231101 WA0002 1 rotated
cg
ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button