Chhattisgarh News – भिलाई में एक परिवार के चार लोगों ने खा लिया जहर, पिता और बच्चे की मौत, दो गंभीर


छत्तीसगढ़ के भिलाई में एक परिवार के चार लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में पिता और एक बच्चे की मौत हो गई। वहीं, मृतक की पत्नी सहित दो लोग गंभीर है।
मिली जानकारी के अनुसार घटना जामुल थाना क्षेत्र के लक्ष्मी पारा की है। यहां रहने वाले वर्मा परिवार के चार लोगों ने जहर खाया है।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सोमवार 25 दिसंबर की रात हेम लाल वर्मा ने सर्दी खांसी के नाम पर अपनी पत्नी और दो बच्चों को दवाई दी और खुद भी खाया। दवाई खाते ही परिवार के सभी लोगों को उल्टी होने लगी, जिसके बाद सभी को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया।
उपचार के दौरान हेमलाल और बेटी प्रिया वर्मा 14 साल की मौत हो गई। वहीं पत्नी और बच्ची गंभीर है। दोनों का उपचार जारी है। फिलहाल परिवार ने ऐसा क्यों किया इसकी जांच की जा रही है। इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। हर तरफ इस घटना की ही चर्चा की जा रही है।
- IPL 2026 में RCB और SRH के बीच खेला जाएगा पहला मुकाबला, देखें पूरा शेड्यूल
- बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- राजधानी रायपुर में काटे जाऐगे हजारों ‘डेविल ट्री’ पेड़, इन पेड़ो से लोग पड़ रहे है बीमार, विधानसभा में उठा मुद्दा
- राजधानी के इस होटल में लगी भीषण आग, आसमान में उठे धुएं के गुब्बारे, मचा हड़कंप
- इस दिन से हो रही है चैत्र नवरात्रि की शुरूआत, यहां देखें क्या है इसकी सही तिथि और घटस्थापना का शुभ मुहूर्त
- रसोई गैस की कालाबाजारी : राजधानी के आउटर के होटल रेस्टोरेंट में छापा, 350 से अधिक गैस सिलेंडर जब्त








