छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

𝐂𝐡𝐡𝐚𝐭𝐭𝐢𝐬𝐠𝐚𝐫𝐡 𝐍𝐞𝐰𝐬 : होलसेल कॉस्मेटिक्स कारोबारी के ठिकानों पर IT की दबिश, राजधानी के संतोष ज्वेलर्स और राहुल ट्रेडर्स में खंगाले गए दस्तावेज

राजधानी रायपुर में होलसेल कॉस्मेटिक्स और आर्टिफिशियल ज्वेलरी कारोबारी के ठिकानों पर आयकर विभाग ने छापा मारा। जानकारी के मुताबिक बुधवार रात बंजारी रोड पर स्थित KT कॉम्प्लेक्स में संतोष ज्वेलरी और राहुल ट्रेडर्स पर IT के अफसरों ने दबिश दी। कार्रवाई गुरुवार तड़के सुबह तक चली। मिली जानकारी के मुताबिक 3 गाड़ियों में सवार होकर आईटी के अफसर पहुंचे थे। जहां कारोबारी की टैक्स रसीद और दुकान में लेन देन की जांच की गई।

बताया जा रहा है कि आयकर विभाग ने यह कार्रवाई बड़े टैक्स चोरी के फर्जीवाड़े के मामले में की है। संतोष ज्वेलर्स और राहुल ट्रेडर्स में ज्यादा तर काम कच्चे बिल पर होते थे। बुधवार की रात से गुरुवार सुबह तक आईटी की टीम ने लेन देन से संबंधित दस्तावेजों की जांच की है। और कई अहम दस्तावेज जब्त कर ले गई है।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button