खबरें फटाफट

राजधानी में आज बनेगा पांच करोड़ विष्णु सहस्त्रनाम पाठ का रिकार्ड, लिम्का बुक आफ रिकार्ड की टीम करेगी परीक्षण

राजधानी में आज पहली बार पांच करोड़ विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ किया जा रहा है। यह लिम्का बुक आफ रिकार्ड में दर्ज होगा। रिकार्ड बनाने के लिए जरूरी परीक्षण करने टीम राजधानी रायपुर पहुंच चुकी है। अंतिम दिन बुधवार को पांच करोड़ के लक्ष्य का परीक्षण करके रिकार्ड बनाने का प्रमाणपत्र सौंपा जाएगा। अब तक चार दिनों में साढ़े चार करोड़ सहस्त्रनाम पाठ किया जा चुका है।

आंध्रा एसोसिएशन एवं गुढ़ियारी स्थित श्री बालाजी मंदिर समिति के कोषाध्यक्ष मोहन के.नायडू, एवं समिति के गणना अधिकारी बीवीएस राजकुमार ने बताया कि पाठ का संपूर्ण रिकार्ड रखने के लिए परिसर में आठ सीसीटीवी लगाए गए हैं। प्रत्येक चक्र के बाद गणना को कंप्यूटर में दर्ज किया जा रहा है। 20 से अधिक ग्रुप में महिलाएं पाठ कर रहीं हैं। एक-एक ग्रुप में 20 से 25 की संख्या में महिलाएं पाठ करने में जुटीं हैं।

एक पाठ में एक हजार विष्णु के नाम

एक पाठ करने में लगभग 15 से 18 मिनट का समय लग रहा है। एक ग्रुप की 25 महिलाएं एक पाठ करें तो 25 हजार विष्णु नाम का उच्चारण होता है। पांच दिनों में 50 हजार बार पाठ किया जाएगा तब पांच करोड़ विष्णु नाम का लक्ष्य हासिल होगा।

राजधानी में तीन मंदिरों में हो रहा पाठ

गुढ़ियारी के बालाजी मंदिर के अलावा गायत्री नगर में जगन्नाथ मंदिर और टाटीबंध स्थित श्रीराम मंदिर में भी सहस्त्रनाम पाठ किया जा रहा है। राजधानी के अलावा भिलाई और बिलासपुर के बालाजी मंदिर में भी अनेक समाज की 1000 से ज्यादा महिलाओं में उत्साह दिखाई दे रहा है।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button