छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

मां की हत्या करने वाले कलयुगी बेटे को तिल्दा नेवरा पुलिस ने किया गिरफ्तार

 रायपुर …अपने ही मां की हत्या करने वाले आरोपी को थाना तिल्दा नेवरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है l घटना के संबंध में एडिशनल एसपी नीरज चंद्राकर ने बताया कि प्रार्थी तिल्दा नेवरा थाने में आकर पुलिस को बताया कि 17 अक्टूबररात्रि करीब 09:30 बजे गांव के दुर्गा चौरा में बैठा था उसी समय राहुल यदु आकर इसे बताया कि अमित यादव अपनी मां को मारपीट कर रहा है !

चलो चलकर देखते हैं कहने पर दोनों अमित यादव के घर गये जहां पर बाहर में भीड़ लगी थी आंगन में अमित की मां दशरिथ यादव लहुलुहान बेहोश पड़ी थी पूछताछ करने पर अमित यादव ने घरेलू विवाद को लेकर डण्डा से मारना बताया, जिसे उपचार हेतू तत्काल सरकारी अस्पताल तिल्दा लाये जहां इलाज के दौरान रात्रि करीब 11:15 बजे फौत हो गयी।

विवेचना दौरान आरोपी पता तलाश कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश करने पर आरोपी पुत्र को जेल भेजा गया है।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button