छत्तीसगढ़बस्तर संभाग

Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ के कलेक्टर ने इस कंपनी पर लगाया 16 अरब 20 करोड़ का जुर्माना

Chhattisgarh News : दंतेवाड़ा जिले के कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने एनएमडीसी कंपनी पर 16 अरब 20 करोड़ 49 लाख 52 हजार 482 रुपए की पेनाल्टी लगाई है। कलेक्टर मयंक ने कंपनी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इसके साथ ही एनएमडीसी के प्रबंधन को नोटिस थमाया है। जिसमें कहा गया है कि पूर्व नोटिस में एनएमडीसी की तरफ से दिया गया जवाब संतोष जनक नहीं है।

कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने थमाया नोटिस
नोटिस में लिखा है कि बड़े बचेली तहसील के किरंदुल में डिपॉजिट नंबर 14 एमएल रकबा 322.368 हेक्टेयर, डिपॉजिट नंबर 14 एनएमजेड रकबा 506.742 हेक्टेयर और डिपॉजिट नंबर 11 रकबा 874.924 हेक्टेयर क्षेत्र में मुख्य खनिज लौह अयस्क का खनिजपट्टा स्वीकृत है। जिसमें अनियमित्ता है। इसके लिए NMDC को पहले 12/08/2024 को कारण बताओ नोटिस दिया था।

जिसका जवाब संतोष जनक नहीं मिला है। जिसके तहत खनिज के बाजार मूल्य एवं रॉयल्टी 16 अरब 20 करोड़ 49 लाख 52 हजार 482 रुपए आरोपित की जा रही है। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने बताया कि NMDC से इस राशि को 15 दिन के अंदर जमा करने कहा गया है।

हमारें यूट्यूब चैनल को सबस्क्राईब करें
हमारें यूट्यूब चैनल को सबस्क्राईब करें

Chhattisgarh News : अब महिला स्व सहायता समूहों को फिर मिलेगा ‘रेडी टू ईट’ का काम, कांग्रेस ने कर दिया था बंद

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button