छत्तीसगढ़बस्तर संभाग

Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर मुठभेड़ में 6 नक्सली ढेर

Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर पुलिस और नक्सलियों के बीच सुबह मुठभेड़ में 6 नक्सली ढेर हो गए है । तेलंगाना की ग्रेहाउंड्स फोर्स ने 2 महिला नक्सली समेत 6 माओवादियों को ढेर कर दिया है, जबकि कुछ नक्सली घायल बताए जा रहे हैं। वहीं दो जवानों को भी गोली लगी है। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। पुलिस को खबर मिली थी कोत्तागुडेम जिले के गुंडाला-करकागुडेम इलाके में भारी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। इसी सूचना के आधार पर ग्रेहाउंड्स की फोर्स को एक दिन पहले सर्च ऑपरेशन के लिए भेजा गया था।

जवानों ने 6 शव किए बरामद
जवान आज सुबह ही नक्सलियों के ठिकाने पर पहुंचे। जहां नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से जमकर गोलीबारी हुई। जवानों ने 6 शव बरामद कर लिया है

हमारें यूट्यूब चैनल को सबस्क्राईब करें
हमारें यूट्यूब चैनल को सबस्क्राईब करें

भूपेश सरकार ने न रोका होता गरीबों का पीएम आवास तो आज सब का खुद का मकान होता – विजय शर्मा

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button