छत्तीसगढ़

राजेंद्र ने जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर किया दशानन का वध , कहा : दशहरा पर्व से जीवन मे मिलती है नई सीख , श्रीराम जी के आदर्शों को अपनाएं

सीपत :– अंचल में असत्य पर सत्य की जीत का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मंडी मैदान में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष व सरपंच राजेन्द्र धीवर ने कांग्रेस नेता मनोज खरे संदीप खरे सलीम वीरानी प्रेम खरे लच्छी वर्मा नीटू खरे दिलीप वर्मा विनोद यादव गोपीचंद वर्मा वीरेंद्र सूर्या कपूरचंद लास्कर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर 25 फीट रावण का वध किया। जैसे ही दशाशन का वध हुआ धू धू कर जलने लगा। इसके पूर्व पटाखों फोड़कर जमकर आतिशबाजी की गई व श्रीराम की जयकारा लगाया गया।

वही स्कूलभांठा मैदान में सरपंच राजेन्द्र धीवर ने सहकारिता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दुबे सिंह कश्यप भाजपा मंडल अध्यक्ष राज्यवर्धन कौशिक भाजपा नेता तामेश्वर कौशिक टीआई नीलेश पांडेय पूर्व उपसरपंच संतोष कौशिक धनवंतरि कौशिक राजेन्द्र कौशिक विनोद यादव दीपक यादव भागवत यादव रणजीत यादव जितेंद्र कुंभकार रिंकू प्रजापति टिंकू कौशिक सुरेश कुंभकार शिवपूजन यादव सागर कुंभकार के साथ मिलकर 30 फीट रावण का दहन किया। दोनों स्थान पर हजारों लोगों ने आतिशबाजी का नजारा देखा। इसके अलावा भोई मोहल्ला सहित सभी चौक चौराहों पर बच्चों ने रावण के पुतले बनाकर दहन किए। मुख्य अतिथि ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र धीवर ने कहा कि यह त्यौहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। हमें भगवान श्रीराम की शिक्षाओं से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें जीवन में नई सीख देना वाला है। उन्होंने लोगों से भगवान राम के आदर्शों पर चलने का भी आह्वान किया। रावण दहन के बाद लोग परिवार के साथ देवी मंदिरों पहुंच सोंपत्ति अर्पित कर जीवन मे खुशहाली के लिए आशीर्वाद लिए व पुरातन परंपरा के अनुसार घरों में आरती उतारकर सोंपत्ति भेंट करने की परंपरा चलती रही। वही पर्व को लेकर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने थाना प्रभारी नीलेश पांडेय के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन की भी सक्रिय भूमिका रही।

ख़बर को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
news36 से जुड़िए
जोहार...आपकी क्या सहायता कर सकते है, अपने आस पास की खबरें हमें भेज सकते है