सरगुजा संभाग

VIDEO – जशपुर- जिला पंचायत सदस्य के साथ मारपीट, हटाए गए एसडीओपी, गार्ड और आरक्षक

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से जिला पंचायत सदस्य के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। एसडीओपी शेरबहादुर सिंह पर मारपीट का आरोप है। इस घटना के बाद से एसडीओपी शेरबहादुर सिंह को हटाया गया और आरक्षक राजकुमार मनहर को भी सस्पेंड किया गया है। यह मामला बगीचा थाना क्षेत्र का है। देखे वीडियो

मिली जानकारी के अनुसार, एसडीओपी शेरबहादुर सिंह ने जिला पंचायत सदस्य से मारपीट की। जिला पंचायत सदस्य गेंदबिहारी सिंह इसकी शिकायत लेकर थाना पहुंचे। आईजी के आदेश पर एसडीओपी के खिलाफ जांच शुरू हुई। इसके बाद कार्रवाई करते हुए शेरबहादुर सिंह को बगीचा से हटाया गया और एसडीओपी को एसपी ऑफिस अटैच किया गया। वहीं पंचायत के आक्रोशित सदस्य प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।

एसडीओपी के गार्ड और आरक्षक सस्पेंड
वहीं इस मामले में कलेक्टर के आदेश पर एसडीओपी के गार्ड सीएएफ जवान संतोष उपाध्याय और आरक्षक राजकुमार मनहर को सस्पेंड कर दिया गया है।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button