छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

खरोरा- तिल्दा मार्ग में ट्रैफिक रोककर बीच सड़क पर मनाया जन्मदिन, जमकर की आतिशबाजी

राजधानी रायपुर से लगे खरोरा थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां कुछ युवकों ने खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई है। युवकों ने बीच सड़क पर जन्मदिन मनाया है और आतिशबाजी करते हुए केक काटा है। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो की जमकर वायरल हो रहा है।
देखे वीडियों

खरोरा-तिल्दा मार्ग पर युवकों ने मनाया जन्मदिन
मिली जानकारी के अनुसार, युवकों ने रायपुर से लगे खरोरा में खरोरा-तिल्दा मार्ग पर देर रात ट्रैफिक रोककर जन्मदिन मनाया। इस दौरान युवकों ने आतिशबाजी करते हुए केक भी काटा। जन्मदिन मनाने वाले का नाम वकार अहमद बताया जा रहा है। वहीं रोड पर ट्रैफिक रोककर जन्मदिन मनाने का वीडियो भी सामने आया है।

युवको के जन्मदिन मनाने का वीडियो वायरल
सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि, युवक बीच सड़क पर ट्रैफिक रोककर जन्मदिन मना रहे हैं। इतना ही नहीं युवक जमकर आतिशबाजी भी कर रहे हैं। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि, सड़क पर पटाखों की जलती हुई लड़ लेकर एक युवक दौड़ रहा है। आपको बता दें कि, हाईकोर्ट ने आदेश दिया है कि, सड़क पर जन्मदिन न मनाया जाए, लेकिन युवक खुलेआम कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं। अब देखना होगा की खरोरा पुलिस इनके खिलाफ क्या एक्शन लेती है?

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button