छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

बस और ट्रक आपस में भिड़े, कई यात्री घायल  

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां जिले के केरेगांव नगरी मार्ग में बस और ट्रक में जोरदार भिड़ंत हो गई। बस चालक सहित 6 से ज्यादा यात्री घायल हो गए, जिसके बाद घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि बस नगरी से धमतरी आ रही थी।

बता दें कि यह हादसा केरेगांव थाना क्षेत्र के बनरौद के पास का है। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। इस घटना की सूचना आसपास के लोगों ने तत्काल रूप से पुलिस को दी। जिसके बाद से पुलिस इस सड़क हादसे की जांच में जुटी, और आगे की कार्रवाई कर रही है।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button