छत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

ट्रक की चपेट में आया बाइक सवार युवक की मौत, ट्रक चालक हुआ फरार

जशपुर। पत्थलगांव शहर में तेज रफ्तार का कहर लगातार जारी हैं. शहर में तीन दिन में पांच सड़क हादसों के बाद आज फिर एक ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक का नाम संजय कुजूर बताया जा रहा हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी हैं.

मिली जानकारी के अनुसार, हादसा शहर के लुड़ेग मार्ग पर पुरन तालाब के पास हुआ. वहीं दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया हैं, जिसकी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने खोजबीन शुरू कर दी हैं.

बताया जा रहा हैं कि पत्थलगांव शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए यहां इंदिरा चौराहा पर लगाएं स्वचालित सिग्नल लम्बे समय से ठप्प हो गया हैं. इस वजह से शहरी क्षेत्र में वाहनों की दुर्घटनाओं में अंकुश नहीं लग पा रहा हैं.

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button