छत्तीसगढ़बिलासपुर संभागरायपुर संभाग

छत्तीसगढ़ के इन लाखों राशन कार्ड धारकों को जनवरी में नहीं मिलेगा राशन

छत्तीसगढ़ में ई-केवाईसी अपडेट नहीं कराने वाले राशन कार्डधारियों को जनवरी महीने में राशन नहीं मिलने की खबर से हड़कंप मच गया है। राशन कार्ड में दर्ज हर सदस्य का केवायसी अपडेट होना अनिवार्य कर दिया गया है। विभाग पिछले एक साल से लगातार कार्डधारियों से केवायसी कराने की अपील कर रहा था, लेकिन इसके बावजूद कई लोगों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। अब शासन ने साफ शब्दों में कह दिया है कि जिनका केवायसी अपडेट नहीं है, उन्हें जनवरी महीने का राशन आबंटन नहीं मिलेगा।

खाद्य विभाग के दफ्तरों में लगी भीड़

राशन कार्डधारी सुबह ऑफिस खुलने से लेकर देर शाम तक खाद्य विभाग के कार्यालय पहुंच रहे हैं और केवायसी अपडेट करा रहे हैं। लंबी कतारें लगी हुई हैं, खाद्य विभाग की ओर से कार्डधारियों को भी लगातार लोगों को समझा रहे हैं कि समय रहते केवायसी करा लेना ही उनके हित में है। आंकड़ों के मुताबिक जिले में कुल 5 लाख 66 हजार राशन कार्ड हैं, जिनमें 18 लाख 28 हजार सदस्य दर्ज हैं। इनमें से अब भी 1 लाख 85 हजार सदस्यों का केवायसी अपडेट नहीं हुआ है। ये सभी एपीएल श्रेणी के कार्डधारी हैं।

तुरंत ई-केवाईसी कराने की अपील

लगातार प्रयासों के बावजूद शत-प्रतिशत केवायसी पूरी नहीं हो सकी, इसलिए शासन को यह सख्त फैसला लेना पड़ा। विभाग की साफ अपील है। आज केवायसी कराएं, तभी जनवरी का राशन पाएं।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button