Chhattisgarh News : सीएम साय की सहायता करेंगे रिटायर्ड IAS BVR सुब्रमण्यम की होगी पोस्टिंग, छत्तीसगढ़ में पोस्टिंग की सुगबुगाहट


रायपुर। उत्तर प्रदेश और गुजरात की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी शासन के साथ-साथ प्रशासन में भी बड़े फेरबदल की सुगबुगाहट है. मुख्यमंत्री के तौर पर नए चेहरे को लाने के साथ प्रशासन पर उनकी पकड़ को बरकरार रखने के साथ-साथ केंद्र सरकार की योजनाओं को धरातल तक उतारने पीएम मोदी के विश्वस्त रिटायर्ड आईएएस बीवीआर सुब्रमण्यम को छत्तीसगढ़ भेजने की खबर है.
आंध्रप्रदेश के बीवीआर सुब्रमण्यम ने लंदन बिजनेस स्कूल से पढ़ाई करने के साथ-साथ इंजीनियरिंग की डिग्री भी है. छत्तीसगढ़ कैडर के 1987 बैच के आईएएस अफसर रह चुके बीवीआर सुब्रमण्यम हैं. डॉ. रमन सिंह के मुख्यमंत्रित्व काल में गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव की जिम्मेदारी सम्हालने वाले सुब्रमण्यम के कार्यकाल के दौरान नक्सल ऑपरेशंस में अच्छा काम हुआ था. 2018 में उन्हें जम्मू-कश्मीर का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया था. रिटायर होने के बाद फरवरी 2023 में उन्हें नीति आयोग का सीईओ बनाया गया.
- भाजपा सरकार का बजट सिर्फ कागज़ी पुलिंदा, जमीनी हकीकत से कोसों दूर : चित्रकांत श्रीवास
- संकल्प से सिद्धि’ का सशक्त रोडमैप : समावेशी विकास, ग्रीन बजटिंग और संतुलित वित्तीय अनुशासन का ऐतिहासिक बजट — डॉ. राम प्रसाद चन्द्रा
- छत्तीसगढ़ में होली के दिन बंद रहेंगी शराब दुकानें, आबकारी विभाग ने आदेश किया जारी
- ऐतिहासिक “संकल्प” बजट से आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ की नई उड़ान, हर वर्ग के विकास का मजबूत रोडमैप : चन्द्रप्रकाश सूर्या
- संकल्प” बजट से युवाओं का सुनहरा भविष्य तय, छत्तीसगढ़ बनेगा जॉब क्रिएटर्स की भूमि : ऋषभ चतुर्वेदी








