रायपुर संभाग

Kawardha News : जंगल में लगी भीषण आग : बेस किमती लड़कियां और औषधीय पौधे स्वाहा , वन्य प्राणी की जान आफत में…देखे वीडियों

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में भोरमदेव अभ्यारण्य के केसदा जंगल और रेंगाखार के खारा जंगल में मंगलवार को भीषण आग लग गई। आग लगाने से बेस किमती इमारती लड़की और औषधीय पौधे जलकर खाक हो गए हैं। आग की लपटों से पूरा जंगल घिरा हुआ है। जगह-जगह आग लगी हुई है, जिसके चलते वन्यप्राणी आफत में है। धू-धू कर जल रहे जंगलों के आग से वन्य प्राणियों के जीवन खतरे में हैं। वहीं आग पर काबू पाने के लिए दमकल कर्मी लगातार जुटे हुए हैं, लेकिन वन विभाग के सुस्ती के चलते अब तक आग पर काबू नहीं पाया गया है।

बता दें कि, इसके पहले भी जिले के कई बार जंगलों में भीषण आग लग चुकी है। वहीं गर्मी में आग से काबू पाने के लिए वन विभाग के पास कोई प्लान नहीं है। आग लगाने से ईमारती लकड़ियों के साथ-साथ वन्य प्राणियों को भी भारी नुक्सान हो रहा है।

देखे वीडियो

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button