छत्तीसगढ़बस्तर संभाग

कांकेर – हाथी देखने के चक्कर में जान गंवा बैठा युवक, हाथी ने कुचल के ले ली जान

कांकेर। जिले के कापसी वन परिक्षेत्र में दल से भटकर एक हाथी इलाके में विचरण कर रहा है, जिसे देखने ग्रामीणों की भीड़ लगी हुई है । वन विभाग के मुनादी के बाद भी लोग हाथी को देखने बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। इसी दौरान एक युवक को हाथी ने कुचलकर मार डाला. युवक कल रात से घर नहीं पहुंचा तो परिजन उसे ढूंढने निकले थे. युवक की आज सुबह लाश मिली है. जानकारी के अनुसार, कापसी वन परिक्षेत्र में पहली बार हाथी ने प्रवेश किया है, जिससे हाथी को देखने लोग जमा हो रहे हैं. इस दौरान एक युवक शुक्रवार के दिन हाथी को देखने उसके पीछे-पीछे घूमता रहा. युवक कल रात से घर नही पहुंचा तो परिजन उसे ढूंढने निकले थे. जिसकी आज सुबह लाश मिली है. मृतक कमरेश हलधर पिता कार्तिक हलधर उम्र 28 वर्ष पीव्ही निवासी बताया जा रहा है.

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button