रायपुर संभाग

दुर्ग – जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के पूर्व अध्यक्ष प्रितपाल बेलचंदन गिरफ्तार, रोड़ों रुपए गबन का है आरोप

दुर्ग – जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के पूर्व अध्यक्ष प्रितपाल बेलचंदन को गिरफ्तार कर​ लिया गया है। बता दें कि प्रितपाल बेलचंदन पर करोड़ों रुपए के गबन का आरोप है। मामले में 2021 में केस दर्ज किया गया था, लेकिन हाईकोर्ट से स्टे होने के चलते गिरफ्तारी नहीं की गई थी। ज्ञात हो कि प्रितपाल बेलचंदन भाजपा के कद्दवार नेताओं में से एक हैं।

मिली जानकारी के अनुसार प्रितपाल बेलचंदन पर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष के पद पर पदस्थ रहते हुए 14 करोड़ रुपए गबन करने का आरोप है। मामले का खुलासा होने के बाद साल 2021 में उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया था। लेकिन हाईकोर्ट से गिरफ्तारी पर स्टे लगा दिया था, जिसके चलते गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी।

बता दें कि प्रितपाल बेलचंदन लंबे समय तक जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष रह चुके हैं। इतना ही नहीं प्रितपाल बेलचंदन विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। दूसरी ओर ये भी कहा जाता हे कि जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में अध्यक्ष रहते हुए ​प्रितपाल बेलचंदन ने सहकारिता को एक नई दिशा दी थी, जिससे किसानों को बहुत राहत मिली थी।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button