छत्तीसगढ़बस्तर संभागरायपुर संभाग

बस्तर में नहीं चलाया जा रहा ‘संकल्प नक्सल ऑपरेशन’ 22 नक्सलियों के मारे जाने की खबर गलत

छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री विजय शर्मा ने बताया है कि समाचार माध्यमों में यह कहा जा रहा है कि छत्तीसगढ़ तेलंगाना बॉर्डर पर बीजापुर में संकल्प नाम का अभियान चलाया जा रहा है. ये भी कहा जा रहा है कि संकल्प नाम का अभियान पूरा हो गया है. इस अभियान में 22 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं. ये सभी जानकारी गलत है. विजय शर्मा ने कहा कि संकल्प नामक कोई नक्सल ऑपरेशन नहीं चलाया जा रहा है. ये भ्रामक है.

ऑपरेशन संकल्प का गृह मंत्री ने किया खंडन
विजय शर्मा ने कहा “मैं इस बात का पूर्णतः खंडन करता हूं कि संकल्प नाम का कोई भी अभियान छत्तीसगढ़ की पुलिस अथवा संयुक्त टीम चला रही है. इसके माध्यम से होने वाली बाकी बातों की जानकारी भी गलत है. इसमें जो 22 नक्सलियों के शव बरामद होने का आंकड़ा दिया गया है यह आंकड़ा भी सही नहीं है. इस आंकड़े से पृथक भी बहुत सारी बातें हैं.”

कर्रेगुट्टा की पहाड़ पर जो भी ऑपरेशन चलाया जा रहा है इस ऑपरेशन को जवानों की भुजाओं की ताकत पर चलाया जा रहा है. ये जब पूरा हो जाएगा उसके बाद पूरी जानकारी दी जाएगी. संकल्प नाम का कोई नक्सल ऑपरेशन नहीं चलाया जा रहा है. किसी भी सोर्स से ये जानकारी मिली तो इसे ना मानें.- विजय शर्मा, गृहमंत्री, छत्तीसगढ़

विजय शर्मा ने स्पष्ट कहा कि इन सारी चीजों को छोड़कर नक्सली उन्मूलन के लिए छत्तीसगढ़ में कई आपरेशन चल रहे हैं तो यह भी एक ऑपरेशन चल रहा है. जिसका संचालन विभिन्न हमारे सिक्योरिटी फोर्स जिसमें एसटीएफ, DRG, बस्तर फाइटर, सीआरपीएफ और कोबरा बटालियन के जवान मिलकर कर रहे हैं.

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button