बिलासपुर संभाग

Video- मैं खुद नहीं जानता कब बनूंगा सीएम ?.. कौन होगा अगला सीएम ये तो जनता तय करेगी- टीएस बाबा

बिलासपुर । स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने बड़ा बयान दिया हैं। उन्होंने कहा कि मैं खुद नहीं जानता कब बनूंगा सीएम, मैं CM नहीं बनना चाहता ये कहूं तो असत्य होगा। आखिर सीएम कौन होगा ये हाईकमान का फैसला है। CM के लिए नाम चल रहा था। लेकिन नहीं बन पाया, मीडिया से मुखातिब होते हुए सिंघदेव ने कहा कि राजनीति में आने का कभी सोंचा नहीं था। लेकिन विधायक बन गए, और नेता प्रतिपक्ष भी बन गए। मैंने मुख्यमंत्री बनने के लिए कभी प्रयास नहीं किया, नेता प्रतिपक्ष बनने के लिए जरूर किया था। बता दें, 2018 में भूपेश बघेल को सीएम बनाया गया था। उस वक्त दिल्ली हाईकमान ने बुलाया था, जिसमें भूपेश भाई बने, तब से ये ढाई-ढाई चला है, जो अब तक. पीछा नहीं छोड़ रहा।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button