Chhattisgarh News – कर्ज माफी किसानों के लिए बन गया फांस, कर्ज माफी के चक्कर में किसानों ने दबा के लिया कर्ज, अब 15 मार्च तक पटाने का मिलने लगा नोटिस


छत्तीसगढ़ में किसानों की कर्ज माफी का वादा भूपेश सरकार के हारने के साथ ही अधूरा रह गया। प्रदेश में कांग्रेस पार्टी सत्ता बरकरार नहीं कर पाई और भाजपा की सत्ता की वापसी हो गई। कांग्रेस सत्ता में आएगी तो कर्ज माफ होगा यह सोचकर किसानों ने बढ़-चढ़कर कर्ज लिया था, लेकिन अब इन किसानों को मार्च तक कर्ज की राशि का पूरा भुगतान करना होग। साल 2018 में जिस तरह से कांग्रेस पार्टी ने कर्ज माफी का वादा कर सरकार में आई थी उसी तरह से छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से राज्य के किसानों को लग रहा था कि कांग्रेस प्रदेश की सत्ता में बरकरार रहेगी यही वजह थी कि किसानों ने इस साल पिछले चुनाव के अनुरूप ज्यादा कर्ज लिया था।
प्रदेश की बस्तर संभाग की बात की जाए तो लगभग 1 लाख 55 हजार किसानों ने कर्ज लिया था। कर्ज का रकम 7 अरब 76 करोड़ रुपए है। हालांकि यह सभी ऋण ब्याज मुक्त है और 15 मार्च तक यह कर्ज पटाने की अवधि किसानों को दी गई है। अगर समय पर किसान अपना पूरा पटा देता है तो आने वाले समय में इन किसानों को बिना ब्याज पर कर्ज दी जाएगी। पिछले वर्ष की बात की जाए तो 11 हजार किसान ऐसे हैं जो तकरीबन 90 करोड़ कर्ज नहीं पटाए हैं जिन्हें नोटिस भेजने की प्रक्रिया जिला सहकारी बैंक के द्वारा की जा रही है।
- डीएमएफ फंड मामलें में अनिल टुटेजा गिरफ्तार, कोर्ट ने 26 फरवरी तक पुलिस रिमांड पर भेजा
- रायपुर के बाद अब छत्तीसगढ़ के इन दो जिलों में भी कमिश्नरेट प्रणाली
- मिर्जापुर टू बिलासपुर : शॉर्ट एनकाउंटर के बाद दबोचे गए ‘मौत के सौदागर’, 25 लाख में तय हुआ था बीजेपी नेता का सौदा
- हिंदू नववर्ष मनाने को लेकर सम्राट विक्रमादित्य समिति की बैठक सम्पन्न , — वैभव तंबोली बने अध्यक्ष
- घायल गोवंश के लिए देवदूत बना ‘सुरभि गौ सेवा समिति’, प्रशासन ने बढ़ाया हाथ — स्थायी गौशाला के लिए मिलेगी जमीन और सुविधाएं








