Chhattisgarh News- कांग्रेस के हाथ से गया नवागढ़ नगर पंचायत, भाजपा के साथ कांग्रेस पार्षदों ने मतदान किया


रोशन यादव । बेमेतरा । विधानसभा में कांग्रेस की करारी हार के बाद अब कांग्रेस नवागढ़ नगर पंचायत के अध्यक्ष की कुर्सी बचाने में असफल साबित हुए. उनके खिलाफ भाजपा के साथ-साथ कांग्रेस पार्षदों ने मतदान किया.
बेमेतरा जिले के नगर पंचायत नवागढ़ अध्यक्ष तिलक घोष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान हुआ. अध्यक्ष तिलक घोष के पक्ष में केवल दो मत प्राप्त हुए हैं, जबकि उनके विरोध में 12 पार्षदों ने मतदान किया. प्रस्ताव पर हुए मतदान के दौरान 15 पार्षदों वाले नगर पंचायत में 14 पार्षद उपस्थित रहे.
गौरतलब है कि नगर पंचायत नवागढ़ में कुल 15 पार्षद हैं, जिसमें से 8 पार्षद कांग्रेस से, 6 पार्षद भाजपा से और एक पार्षद निर्दलीय है. कांग्रेस पार्षदों के क्रॉस वोटिंग के चलते अध्यक्ष को अपनी कुर्सी बचाने में असफल रहे. अध्यक्ष के खिलाफ प्रस्ताव पास होने के बाद सभी पार्षदों ने कैबिनेट मंत्री दयाल दास से मुलाकात कर बधाई दी.
रायपुर के कवि सम्मेलन में सुरेंद्र दुबे ने जैसे ही कहा “कका निपट गए भईया” माहौल हुआ कुछ ऐसा
- राशिफल : होली पर कर्क राशि वालों के लिए बड़ा अलर्ट: मन की उलझन से बचने के लिए बस ये एक काम करें
- होली को लेकर सीपत पुलिस ने निकाला वाहन फ्लैग मार्च , लोगों को कराया सुरक्षा का एहसास
- CG News: होली में शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर पुलिस की ‘चाबुक’, रायपुर में 130 वाहन चालकों से वसूला चालान
- खामेनेई की मौत पर चुप क्यों है मोदी सरकार? सोनिया और राहुल गांधी के सवाल का BJP ने दिया जवाब
- ICC ODI Ranking: स्मृति मंधाना के सिर सजा नंबर-1 बल्लेबाज का ताज, इस कंगारू गेंदबाज की भी हुई बल्ले-बल्ले
- CG Rajya Sabha Election: छत्तीसगढ़ के लिए राज्यसभा प्रत्याशी का ऐलान, BJP ने लक्ष्मी वर्मा को उतारा








