छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

Chhattisgarh News : अब महिला स्व सहायता समूहों को फिर मिलेगा ‘रेडी टू ईट’ का काम, कांग्रेस ने कर दिया था बंद

Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ के स्व सहायता समूह की महिलाओं को रेडी टू ईट का काम दिया जाएगा। महिला एवं बाल विकास मंत्री ने कहा कांग्रेस की सरकार में रेडी टू ईट की सप्लाई का राज्य कृषि बीज विकास निगम को दे दिया गया था। जिसके कारण हजारों की संख्या में स्व सहायता समूह की महिलाएं स्वरोजगार से वंचित हुई थीं।
देखे 🆅🅸🅳🅴🅾

बता दे कि महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े कोरिया के दौरे पर पहुंची है। जहां पर उन्होंने प्रदेश के स्व सहायता समूह की महिलाओं के स्वरोजगार लिए मंत्री का बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि जब डॉ. रमन सिंह की सरकार थी तब महिलाओं को रेडी टू ईट का काम दिया गया था। लेकिन कांग्रेस की सरकार ने महिलाओं से उनका रोजगार छिना गया था।

भाजपा के घोषणा पत्र में था शामिल – मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा की, भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में कहा था, की जैसे ही हमारी सरकार बनती है, तो पुनः स्व सहायता समूह की महिलाओं को रेडी टू ईट का काम दिया जाएगा। वहीं अब इस विषय पर हमारी सरकार विचार कर रही है और बहुत जल्द रेडी टू ईट का काम सहायता समूह की महिलाओं को दिया जाएगा।

हमारें यूट्यूब चैनल को सबस्क्राईब करें
हमारें यूट्यूब चैनल को सबस्क्राईब करें

स्कूलों और शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण स्थगित करने के फैसले का शिक्षक संघ ने किया स्वागत

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button