छत्तीसगढ़ का कांग्रेसी विधायक गिरफ्तार एक कांग्रेसी विधायक के उपर FIR दर्ज

छत्तीसगढ़ के जांजगीर- चाम्पा जिले के जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हालांकि उन्हें मुचलका जमानत पर रिहा कर दिया गया। बीते दिनों उनके चाम्पा स्थित मकान में AC लगाने की बात पर पड़ोसी से विवाद हुआ था। विवाद के बाद दोनों पक्ष में मारपीट हुई थी। जिसके बाद बालेश्वर साहू के विरुद्ध 11 जून को धारा 329(4), 296, 351(2), 115(2) BNS के तहत केस दर्ज किया गया था।
जाने पूरा मामला
आपको बता दे कि 10 जून 2025 को चांपा के चंद्रशेखर राठौर ने थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई कि, विधायक बालेश्वर साहू ने उनके मकान की दीवार पर जबरन अपने मकान के एसी का आउटर यूनिट लगवा दिया है। कई बार विरोध और अनुरोध के बावजूद उन्होंने यूनिट नहीं हटाया। घटना के दिन जांजगीर में ठेकेदारी का काम करने वाले चंद्रशेखर राठौर के जीजा हेमंत राठौर मौके पर मौजूद थे। उन्होंने विधायक साहू के निर्माणाधीन मकान में कार्य कर रहे मजदूरों से यूनिट हटाने को कहा। इसी बात पर विधायक बालेश्वर साहू मौके पर पहुंचे और उनके परिजनों से गाली-गलौज की। इस बीच हेमंत राठौर ने पूरे घटनाक्रम की मोबाइल से वीडियो रिकॉर्डिंग करनी शुरू कर दी। यह देखकर विधायक ने मोबाइल छीन लिया और रिकॉर्डिंग डिलीट कर दी। विरोध करने पर विधायक ने हेमंत राठौर को थप्पड़ मारा और जान से मारने की धमकी दी।

विधायक कश्यप और सहयोगियों के खिलाफ केस दर्ज
दूसरी तरफ जांजगीर चाम्पा विधायक व्यास कश्यप और उनके 11 सहयोगियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सड़क की मांग को लेकर 30 जून को 5 घंटे चक्काजाम किया था। इन्होने स्कूली बच्चों को भी चक्का जाम में शामिल किया था। आज जर्वे सरपंच, उप सरपंच, जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य समेत अन्य के खिलाफ जुर्म दर्ज किया गया। सिटी कोतवाली जांजगीर में अपराध दर्ज किया गया है।