छत्तीसगढ़

पूर्व सीएम रमन सिंह ने अस्पताल में जाकर जानी विनोद कुमार शुक्ल की तबीयत, जल्द स्वस्थ होने की कामना की

रायपुर : पूर्व सीएम रमन सिंह ने विनोद कुमार शुक्ल का हालचाल जाना। पूर्व सीएम सिंह ने X में बताया, आज राजधानी रायपुर स्थित MMI अस्पताल पहुँचकर प्रदेश के वरिष्ठ साहित्यकार और ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित श्री विनोद कुमार शुक्ल जी से भेंट की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की।

विनोद शुक्ल जी हमारे प्रदेश की धरोहर हैं, मैं प्रभु श्री राम से प्रार्थना करता हूँ कि उनको स्वस्थ और दीर्घायु जीवन का आशीर्वाद प्रदान करें।

ख़बर को शेयर करें

National Desk

National Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button