छत्तीसगढ़रायगढ़ संभागरायपुर संभाग

छत्तीसगढ़ के इस जिले में करोड़ो के राशन की हेराफेरी, समितियों के खिलाफ FIR की तैयारी

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के राशन दुकानों में लगभग 5 करोड़ के राशन की हेरा फेरी का मामला सामने आया है । भौतिक सत्यापन के दौरान जिले के 105 राशन दुकानों में स्टॉक में दिखाए गए राशन से कम मात्रा में राशन पाया गया है। आधा दर्जन दुकानें ऐसी हैं जहां शॉर्टेज की मात्रा बेहद अधिक है। मामला सामने आने के बाद खाद्य विभाग राशन दुकान का संचालन करने वाली समितियों के खिलाफ एफआईआर की तैयारी में है। ऐसे में राशन दुकान संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।

बता दे कि राज्य सरकार के निर्देश पर सभी जिलों में राशन दुकानों के स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया जाना है। रायगढ़ जिले में खाद्य विभाग ने 105 राशन दुकानों की रैंडमली जांच की। जांच के दौरान दुकानों में लगभग 12109, क्विंटल चावल कम पाया गया है। इतना ही नहीं लगभग 220 क्विंटल नमक 108 क्विंटल शक्कर और 82 क्विंटल चने के स्टॉक में गड़बड़ी पाई गई है।

सभी को नोटिस जारी
लगभग आधा दर्जन दुकानें ऐसी हैं, जहां शॉर्टेज की मात्रा कहीं अधिक है। इसमें खरसिया की दो दुकानों में 864 क्विंटल, धरमजयगढ़ की दो दुकानों में लगभग 1000 क्विंटल, खरसिया के एक दुकान में 128 क्विंटल चावल के स्टॉक में गड़बड़ी पाई गई है। खाद्य विभाग की जांच के दौरान संबंधित समितियां राशन के संबंध में संतोषजनक जानकारी नहीं दे पाईं। ऐसे में खाद्य विभाग की ओर से सभी को नोटिस जारी किया गया है। जिन समितियों में शॉर्टेज की मात्रा अधिक है उनके खिलाफ एफआईआर की तैयारी की जा रही है।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button