छत्तीसगढ़बिलासपुर संभागरायगढ़ संभागरायपुर संभाग

भाजपा के वरिष्ठ नेता ननकीराम कंवर कलेक्टर के खिलाफ खोला मोर्चा, हटाने की मांग नहीं तो देंगे धरना

पूर्व गृहमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता ननकीराम कंवर ने कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए प्रदेश सरकार और भाजपा संगठन को पत्र जारी किया है। उन्होंने मांग की है कि कलेक्टर को तत्काल पद से हटाया जाए, अन्यथा वे शासन और प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेंगे।

ननकीराम कंवर ने आरोप लगाया है कि कलेक्टर हिटलरशाही तरीके से प्रशासन चला रहे हैं और उनके खिलाफ सैकड़ों भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप है। उन्होंने कहा कि 40,000 स्व-सहायता समूह की महिलाओं से अरबों की ठगी, मालगांव और रलिया में फर्जी मुआवजे के नाम पर करोड़ों रुपए की अनियमितता जैसे मामलों में कलेक्टर की सीधी संलिप्तता है।

पहले भी पूर्व मंत्री को कलेक्टर ने भेजा था नोटिस
पूर्व मंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि कलेक्टर भाजपा कार्यकर्ताओं और पत्रकारों को टारगेट कर रहे हैं। इसमें एक पत्रकार का मकान गिराने और पार्टी कार्यकर्ताओं के राइस मिल और पेट्रोल पंप को सील किए जाने की घटनाएं शामिल हैं।

यह विवाद पहले भी चर्चा में रहा है, जब कलेक्टर अजित वसंत ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को एक फेसबुक पोस्ट के लिए नोटिस भेजा था। कलेक्टर का कहना था कि पोस्ट प्रशासन की छवि खराब करती है और सामाजिक वैमनस्य फैलाने की मंशा रखती है।

आंदोलन की दी चेतावनी
ननकीराम कंवर का कहना है कि कलेक्टर को राज्य सरकार का संरक्षण प्राप्त है, इसीलिए उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर प्रशासन जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठाता, तो वे बड़े स्तर पर जन आंदोलन करेंगे।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button