छत्तीसगढ़बस्तर संभागरायपुर संभाग

सुकमा में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में 3 माओवादी किए ढेर, हथियार बरामद

सुकमा। गोलापल्ली थाना क्षेत्र के जंगल-पहाड़ी में चल रहे माओवादी विरोधी अभियान में गुरुवार को सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में 3 माओवादियों को ढेर कर दिया है। मौके से हथियार भी मिले हैं। माओवादियों की मौजूदगी की जानकारी के आधार पर जिला सुकमा की डीआरजी(जिला रिजर्व गार्ड) टीम ने गुरुवार की सुबह सर्च आपरेशन शुरू किया था। अभियान के दौरान सुबह से ही सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है।

हथियार भी बरामद

पुलिस सूत्रों के अनुसार मुठभेड़ स्थल से हथियारों की बरामदगी हुई है। मारे गए माओवादियों की पहचान हो गई है। उनके नाम माड़वी जोगा उर्फ मुन्ना एसीएम किस्टाराम एरिया कमेटी, सोढ़ी बंडी एसीएम किस्टाराम एरिया कमेटी, नुप्पो बजनी महिला किस्टाराम एरिया कमेटी है। बरामद सामग्री का विस्तृत विवरण अभियान पूर्ण होने के बाद जारी किया जाएगा।

क्षेत्र में अतिरिक्त बल तैनात कर सर्च ऑपरेशन को और तेज किया गया है। बता दें कि पिछले दो वर्ष में माओवादियों को भारी नुकसान झेलना पड़ा है, शीर्ष माओवादी नेताओं सहित 500 से अधिक माओवादी मुठभेड़ में मारे गए हैं।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button