बिलासपुर संभाग

जुआ खेलने वालों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, BJP नेता और विधायक के भतीजे समेत 14 गिरफ्तार!

Bilaspur: सिविल लाइन थाने की पुलिस ने जरहाभाठा के जीनत पैलेस में दबिश देकर 14 जुआरियों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए जुआरियों में तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह का भतीजा विशाल सिंह, कांग्रेस नेता मुन्ना श्रीवास, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष कौशिक शामिल है. जिन्होंने अपने आपको कार्रवाई से बचाने और नाम नहीं आने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाया. लेकिन किसी की एक नहीं चली, बल्कि सभी पर कार्रवाई हुई.

BJP के जिला उपाध्यक्ष, विधायक के भतीजे समेत 14 गिरफ्तार

सिविल लाइन पुलिस ने जरहाभाठा के जीनत पैलेस में दबिश देकर 14 रसूखदार जुआरियों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए जुआरियों में तखतपुर के कांग्रेस नेता मुन्ना श्रीवास, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष कौशिक शामिल है. जुआरियों के कब्जे से दो लाख 17 हजार रुपये जब्त किया है. जुआरियों को खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है.

ख़बर को शेयर करें

Regional Desk

Regional Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button