मुख्यमंत्री निवास में 13 नवम्बर से फिर होगा जनदर्शन कार्यक्रम, आम जनता की समस्याओं होगा त्वरित समाधान

13 नवंबर 2025 से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपने मुख्यमंत्री निवास में जनदर्शन कार्यक्रम फिर से शुरू कर रहे हैं। यह सरकारी कार्यक्रम आम जनता की समस्याओं को सुनने और उनका त्वरित समाधान करने हेतु होता है। जनदर्शन कार्यक्रम अप्रैल-मई में सुराज अभियान के कारण स्थगित कर दी गई थी। निकाय चुनाव और आचार संहिता की वजह से जनदर्शन स्थगित था जो अब फिर से शुरू होगा।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हर गुरुवार को निवास कार्यालय में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आम जनता से मुलाकात करेंगे और उनकी समस्याएं सुनकर संबंधित विभागों को समाधान के निर्देश देंगे। साथ ही भाजपा प्रदेश कार्यालय में सहयोग केंद्र भी जारी है, जहां कार्यकर्ताओं और मंत्रियों की मुलाकात होती रहती है। निकाय चुनाव के कारण यह जनदर्शन कार्यक्रम फिलहाल के लिए बंद था, लेकिन अब इसे पुनः प्रारंभ कर जनता को सीधे मुख्यमंत्री से मिलने का मौका मिलेगा और उनकी समस्याओं का निराकरण जल्द किया जाएगा






