FIR पर भड़के बृहस्पति सिंह — बोले, “टीएस सिंहदेव आदिवासी नेता को दबाना चाहते हैं”

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में हलचल तब बढ़ गई जब पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह ने पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव पर गंभीर आरोप लगाए। बृहस्पति सिंह ने दावा किया कि टीएस सिंहदेव उन्हें और अन्य आदिवासी नेताओं को दबाने की साजिश रच रहे हैं। FIR दर्ज होने के बाद सिंह ने कहा, यह पूरा मामला राजनीतिक साजिश का हिस्सा है।
राजनीतिक बयानबाजी के साथ, बृहस्पति सिंह ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष पर भी पद के लिए पैसे मांगने का आरोप लगाया और कहा कि संगठन में सौदेबाजी बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि, श्री सिंहदेव आदिवासी नेता को दबाने और जेल भेजने की साजिश कर रहे हैं। जिला अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक सिर्फ सिंहदेव के इशारे पर काम करते हैं। FIR दर्ज कराने के पीछे राजनीतिक साजिश का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि, जिला अध्यक्ष खुद ही अपराधी प्रवृत्ति के हैं, जब वे अपराध करके बलरामपुर में छिपे थे, तब से उन्हें मैं जानता हूं। मैं दबने वाला नहीं, मुझे चाहिए बोलने और काम करने की आज़ादी है। मैं किसी का गुलाम बनकर काम नहीं कर सकता।
देखे वीडियों
प्रदेश प्रभारी पर पैसे मांगने का लगाया आरोप
पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह ने पार्टी के शीर्ष लीडर राहुल गांधी के महात्वाकांक्षी संगठन सृजन अभियान पर ही प्रश्नचिन्ह लगा दिए हैं। उन्होंने सह प्रदेश प्रभारी जरिता लैतफलांग के नाम पर जिला अध्यक्ष बनाने के लिए पैसे मांगे जाने का आरोप लगाया है। बृहस्पति सिंह ने कहा है कि, सरगुजा संभाग में जिलाध्यक्ष पद के संभवित उम्मीदवारों को अनजान नंबरों से कॉल आ रहे हैं। उनसे कन्फर्म जिलाध्यक्ष बनवाने का वादा कर पैसे मांगे जा रहे हें। बृहस्पत सिंह ने कहा है कि, अब तो पार्टी में पदों की सौदेबाजी आम बात हो चुकी है। सिंह ने कहा- प्रदेश सह प्रभारी जरिता लैतफलांग के नाम पर कुछ लोग पैसों की मांग कर रहे हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि, संगठन में अब विचारधारा नहीं, बल्कि रुपयों का बोलबाला है।






